रांची दौरे पर आये कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात, कई विषयों पर हुई चर्चा

रांची दौरे पर आये कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात, कई विषयों पर हुई चर्चा

रांचीः कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित संविधान बचाओ रैली के लिए रांची आये कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

GqQrYhfWwAA8q r

रांची पहुंचकर खरगे ने मोदी पर बोला बड़ा हमलाः पहलगाम हमले से 3 दिन पहले PM को भेजी गई थी रिपोर्ट, कश्मीर दौरा कर दिया था कैंसिल
रांची के बीएनआर चाणक्या में दोनों नेताओं के बीच औपचारिक मुलाकात हुई। झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार गठन के बार कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का ये पहला झारखंड दौरा था। इस मुलाकात के दौरान राज्य और देश के कई विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से लेकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले और राज्य के कई विषयों पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।

GqQrZlvbAAEw7df

इरफान अंसारी को झटका, डॉक्टर राजकुमार को बड़ी राहत, रिम्स निदेशक को हटाने का आदेश राज्य सरकार ने लिया वापस
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार पर निशाना साधा था। उन्होने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दावा किया कि प्रधानमंत्री को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से तीन दिन पहले इंटेलिजेंस की रिपोर्ट मिली थी जिसके बाद उन्होने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया था। खरगे के इस बयान पर राज्य और देशभर में नई बहस छिड़ गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now