- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर पहुंची विधानसभा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण पर दिया बल
रांची। महिला दिवस के मौके पर बड़कागांव की विधायक अम्बा प्रसाद आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अलग रंग में दिखी। घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची अंबा प्रसाद ने महिला दिवस पर लोगों को बधाई दी और महिला सशक्तीकरण पर बल दिया।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह केवल एक संदेश देना चाहती हैं कि समाज में महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने महिलाओं को समान अवसर दिए जाने की जरूरत पर बल दिया। महिलाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस तरह की तस्वीरें महिलाओं की सशक्त होने की भी झलक पेश करती है।

 

See also  हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन शादी की सालगिरह के मौके पर पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका के मंदिर में बेटे के साथ की पूजा अर्चना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now