झारखंड में सर्द हवाओं का बढ़ेगा प्रकोप, गहरी धुंध का होगा सामना

thand

Jharkhand Weather: रांची सहित झारखंड के विभिन्न हिस्सों में सर्द हवा का प्रकोप बढ़ने वाला है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुहासे के साथ कनकनी बढ़ेगी। अगले एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं। अगले चार दिनों के दौरान सुबह में गहरी धुंध बनी रहेगी।

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह खत्म हो गया है। ऐसे में ठंड में अप्रत्याशित इजाफा देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग रांची के अनुसार, झारखंड समेत आसपास के राज्यों के ऊपर मौसम साफ हो चुका है। पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

कंडोम और ORS घोल का पैकेट भेजा, पुणे में न्यू ईयर पार्टी के निमंत्रण पर मचा बवाल

अब देश के मैदानी भागों से होकर सर्द हवाओं का रुख झारखंड की ओर हो गया है। इस कारण यहां ठंड में अप्रत्याशित इजाफा होगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने कहा कि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के बाद अगले चार से पांच दिनों के दौरान बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सोमवार को राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम साफ रहा। सर्द हवा के प्रभाव से दिन के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की कमी दिखी। रांची में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक है। वहीं पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री तक अधिक चल रहा है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया झारखंड का मौसम साफ हो चुका है। देश के मैदानी भागों के होकर आने वाली सर्द हवा का रुख झारखंड की ओर हैं। इससे अगले एक दो दिनों को दौरान न्यूनतम के पारे में पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। सुबह में हल्की धुंध का प्रभाव रहेगा, जो धूप आने के बाद धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

रांची में फंदे से लटकी बीए की छात्रा, कमरे से मिली शायरी लिखी डायरी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now