रांची में फंदे से लटकी बीए की छात्रा, कमरे से मिली शायरी लिखी डायरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 31, 2024

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

झारखंड की राजधानी रांची में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को छात्रा के कमरे से एक डायरी और कुछ पन्ने मिले हैं। उन पर शायरी लिखी हुई थी। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता चला कि छात्रा के कमरे पर एक युवक आया था। वह काफी समय बाद कमरे से गया।

छात्रा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। यह चुटिया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी रोड नंबर 11 की घटना है। जानकारी के मुताबिक, बीए की छात्रा रिमझिम कुमारी ने रविवार को पंखा से बने फंदा पर झूलकर जीवनलीला समाप्त कर ली। छात्रा चुटिया में किराया के मकान में भाई के साथ रहकर पढ़ाई करती थी। वह खलारी के डकरा सुभाष नगर की रहने वाली थी।

झारखंड के चतरा में NIA की छापेमारी, 3 ठिकानों पर पहुंची जांच एजेंसी की टीम

मामले में छात्रा के पिता सत्यदेव साहू की लिखित शिकायत पर अज्ञात युवक के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में अज्ञात युवक पर जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण, प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

See also  'आतंकी' बने ट्रंप के सलाहकार, वाइट हाउस में जिहादियों की एंट्री से खलबली; एक कश्मीर में फैला चुका है आतंक

पुलिस ने कमरे से शायरी लिखा पन्ना और डायरी बरामद की है। दर्ज मामले में उन्होंने बताया है कि उनकी पुत्री को रविवार को दोपहर में चटकपुर में रहने वाली मौसी के घर जाना था। जब छात्रा दोपहर तक मौसी के आवास पर नहीं पहुंची तो पिता ने कई बार मोबाइल फोन पर कॉल किया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद पिता ने मकान मालिक नंदकिशोर को मामले की जानकारी दी। मकान मालिक ने भी छात्रा के कमरे के बाहर कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद संदेह बढ़ गया।

इसी समय तक छात्रा की मौसी चटकपुर से चुटिया पहुंची, बाद में सभी ने दरवाजा खोला तो पाया कि रिमझिम का शव फंदे से झूल रहा है। बाद में सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि शनिवार को एक युवक आवास पर आया था व काफी देर बाद वापस गया था। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया।

See also  किसानों के लिए खुशखबरी...200 करोड़ KCC लोन देगा झारखंड को-ऑपरेटिव बैंक

तेरा बाप बोल रहा हूं…गाली देते हुए BJP MP का वीडियो वायरल; किस बात पर नाराज हुए भोजराज नाग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now