- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची समेत 13 जिलों में शीतलहरी, येलो अलर्ट जारी, अगले तीन दिन और गिरेगा पारा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 13, 2026

रांची समेत 13 जिलों में शीतलहरी, येलो अलर्ट जारी, अगले तीन दिन और गिरेगा पारा

रांचीः उत्तर-पश्चिम से आ रही ठंडी हवा के कारण झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में धूप निकलने और मौसम शुष्क रहने से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम में लगातार पारा गिरने और ठंडी हवा चलने से लोग परेशान हैं। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक घटने की संभावना है।

जमशेदपुर के गालूडीह में उपमुखिया पति और बीजेपी नेता की हत्या, पहचान पूछकर मारी गोली
विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को राज्य के नौ जिलों में शीतलहरी चलेगी। गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह मकर संक्रांति और टुसू पर्व यानी 14 व 15 जनवरी को राज्य के 13 जिलों स्थिति और खराब रहने की संभावना है। इन जिलों में शीतलहरी चल सकती है। प्रभावित जिलों रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। यहां भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चाचा का निधन, जगदीश सोरेन का नेमरा में हुआ अंतिम संस्कार, CM हुए शामिल

झारखंड नगर निकाय चुनाव की राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी स्वीकृति, फरवरी में होगा मतदान
गिर रहा है तापमान, छा रहा है कोहरा, बढ़ रही हैं मुश्किलेंः पारा गिरने और सुबह में कोहरा छाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। सोमवार को रांची का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में 0.3 डिग्री, गुमला का 3.6 डिग्री, हजारीबाग का 5.0 डिग्री, जमशेदपुर का 10.8 डिग्री, मेदिनीनगर का 6.1 डिग्री, बोकारो का 7.6 डिग्री, चाईबासा का 8.6 डिग्री, लोहरदगा का 6.6 डिग्री, खूंटी का 4.8 डिग्री और कोडरमा का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मैक्लुस्कीगंज स्थित विकास नगर के लिटिल स्टार स्कूल में सोमवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं जोभिया स्थित राणा कंट्री कॉटेज में 02 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now