डेस्कः झारखंड के पाकुड़ से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। एक घर के टॉयलेट से जहरीला कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। घर के मुखिया ने जैसे ही बाथरूम में सांप को देखा उसने वन विभाग को इसकी सूचना दी। काफी मशक्त के बाद कोबरा को पकड़ने में कामयाबी मिली।
झारखंड की शमा परवीन बनी अलकायदा के टेरर मॉड्यूल की बॉस, सोशल मीडिया पर युवाओं को करती थी रेडिक्लाइज
मिली जानकारी के अनुसार, मामला पाकुड़ के महेशपुर थाना क्षेत्र का है, जहां विनोद विनोद भगत सुबह-सुबह घर के बाथरूम में गये। तो वहां की दीवार के कोने में एक खतरनाक जहरीला कोबरा सांप कुंडली मारे बैठा था। यह सीन देखकर विनोद भगत सन्न रह गए और तुरंत बाहर भागे। परिवार के अन्य सदस्य भी दहशत में आ गए। पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई।
रांची में स्कूली छात्रा का 8 बजे अपहरण, 10 बजे पुलिस ने रामगढ़ से बच्ची को किया बरामद, मांडू थाना प्रभारी ने दिखाई जाबांजी
परिवार ने तत्काल इस मामले की सूचना वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने सुरक्षा के उपाय अपनाते हुए कोबरा को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़ लिया और घर से बाहर निकाला। कोबरा जैसा जहरीला सांप घर में मिलना बेहद खतरनाक है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब इस इलाके में सांप देखे गए हों. मानसून के दौरान अक्सर ऐसे जहरीले जीव निकल आते हैं ।
कमोड में फन उठाकर खड़ा हो गया कोबरा
झारखंड के पाकुड़ से आया हैरान करने वाला VIDEO#Jharkhand pic.twitter.com/6opy3ruL0c
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 30, 2025


