कोयला मजदूर के आश्रितों को मिलेगा एक करोड़ का अतिरिक्त मुआवजा, कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने रांची में किया एलान

कोयला मजदूर के आश्रितों को मिलेगा एक करोड़ का अतिरिक्त मुआवजा, कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने रांची में किया एलान

रांचीः केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने बड़ी घोषणा की है। अब कोल इंडिया के नियमित और ठेका मजदूर दोनों के आश्रितों को दुर्घटना में मौत पर एक करोड़ अतिरिक्त मुआवजा दिया जाएगा। वर्तमान में कोयला खदानों में काम करने वाले नियमित कर्मचारियों को एक करोड़ और ठेका कर्मियों को 40 लाख रुपए तक का बीमा मिलता था।

शिक्षकों के अंतर-जिला तबादले पर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, नवरात्रि के बाद होगी अगली सुनवाई
जी किशन रेड्डी ने बताया कि 17 सितम्बर से श्रमिक दिवस के दिन से इन्हें एक करोड़ अतिरिक्त बीमा का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कोविड के समय लागू एक्सग्रेशिया की राशि को 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी कोल माइंस में अनिवार्य रूप से यूनिफॉर्म की व्यवस्था लागू होगी।

मंत्री इरफान अंसारी को धमकी देने वाला अरेस्ट, आरोपी डॉक्टर को वाराणसी से पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोयला मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कोल मिनिस्ट्री का घरेलू कोयला का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसके साथ ही देश और दुनिया में क्रिटिकल मिनरल्स की मांग को देखते हुए सरकार इसके घरेलू उत्पादन को भी बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now