कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी पहली बार पहुंचे धनबाद, अग्नि प्रभावित और भू-धसान वाले इलाकों का दौरा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 25, 2024

g kishan reddy

धनबादः केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी धनबाद पहुंचे।बरवाअड्डा हवाई अड्डा पर उनकी हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हुई। बरवाअड्डा हवाई अड्डा पर कोल इंडिया चेयरमैन और बीसीसीएल सीएमडी समेत तमाम अधिकारियों ने उनके स्वागत किया।हवाई अड्डा पर गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। कोयला मंत्री अधिकारियों के साथ रवाना हो गए।कोयला मंत्री बीसीसीएल की परियोजनाओं का दौरा कर रहे हैं, साथ ही अग्नि प्रभावित और भू धसान क्षेत्र में रह रहे लोगों से रूबरू हुए ।

Breaking News: खनिज और खदानों पर राज्य सरकारें भी लगा सकेगी टैक्स, सु्प्रीम कोर्ट के 9 जजों के संवैधानिक बेंच का 8:1 से फैसला

कोयला मंत्री बदलेंगे बेलगड़िया की किस्मत?

कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी  सबसे बहले सिजूआ पहुंचे और उसके बाद वह कुसुंडा झरिया की परियोजना का दौरा किया।झरिया अग्नि प्रभावित क्षेत्र से विस्थापित होकर बेलगड़िया टाउनशिप का भी कोयला मंत्री आज दौरा करेंगे।बेलगड़िया में लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम है ।

See also  निलंबित आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार की रिमांड अवधि बढ़ी

बीजेपी विधायक शशि भूषण मेहता फिर विवादों में, ड्राइवर, उसकी पत्नी और मां-बाप ने लगाया मारपीट का आरोप

झरिया के पुनर्वास का क्या होगा ?

देश में कोकिंग कोल के बढ़ती मांग के मद्देनजर बीसीसीएल पर विशेष फोकस है।इसके लिए बीसीसीएल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी होगी।केबिनेट के एजेंडे में झरिया पुनर्वास योजना शामिल है।एक बड़ी आबादी अग्नि प्रभावित और भू धसान क्षेत्र में रहती है।विस्थापन और पुर्नावास कोयलांचल के लिए एक प्रमुख मुद्दा भी है।झारखंड में विधानसभा चुनाव भी नजदीक में है।ऐसे में कोयला मंत्री का धनबाद आना और अग्नि प्रभावित और भूधसान क्षेत्र में बसे लोगों से मुलाकात के चुनाव से जोड़कर मायने भी लगाए जा रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि विधानसभा चुनाव से पहले झरिया पुर्नावास योजना को मंजूरी मिलने की शत प्रतिशत उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now