मुख्यमंत्री ने ED को भेजा अपना जवाब,CMO कर्मी पहुंचा ईडी दफ्तर, ईडी ने CM से पूछताछ के लिए मांगा था समय

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूछताछ को लेकर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भेजे गए समन का जवाब भेज दिया है। गुरूवार दोपहर मुख्यमंत्री सचिवालय के कर्मी ने ईडी ऑफिस पहुंचकर मुख्यमंत्री के भेजे गए जवाब को रिसीव कराया। सीएम ने अपने पत्र में ईडी को क्या जवाब भेजा है ये अभी नहीं पता चल पाया है और न ही सीएमओ कर्मी ने इस संबंध में कोई बात की।
ईडी ने जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री को समन भेजकर 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच में पूछताछ के लिए समय और जगह बताने को कहा था। इस समन के जवाब में मुख्यमंत्री की ओर से ईडी को पत्र लिखकर जवाब भेजा गया था। 20 जनवरी को हुई पूछताछ के दौरान मुख्यमंत्री ने ईडी अधिकारियों को बताया था कि उनका मार्च तक कार्यक्रम बहुत व्यस्त है अगर आगे पूछताछ करनी होगी तो मार्च के बाद ही समय उपलब्ध हो पाएगा। जमीन मामले में ईडी अबतक मुख्यमंत्री से दो बार पूछताछ कर चुकी है।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now