जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही,15 लोगों की मौत, 57 घायल

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही,12 लोगों की मौत की आशंका

डेस्कः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में धराली जैसा आपदा हुआ है। किश्तवाड़ के पड्डर सब-डिवीजन में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। पड्डर के चिशोती गांव में मचैल माता मंदिर के पास बादल फटा है। बादल फटने की घटना के बाद इलाके में अचानक बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। घटना होने के बाद मौके पर बचाव कार्य शुरू हुआ है। इसके अलावा, कश्मीर के राजौरी और मेंढर से भी बाद फटने की जानकारी सामने आ रही है।

घुटने भर पानी में स्कूल जा रहे हैं सिमडेगा के बच्चे, VIDEO सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
घटना की जनकारी मिलने के बाद मोदी सरकार में मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्थानीय अधिकारियों से बात की और घटना की जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मौके पर राहत कार्य के लिए कार्यवाही शुरू की है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आपदा में 15 की मौत हो गई है और 57 लोगों के घायल होने की सूचना आई है। लोगों के मारे जाने की आशंका है। बादल फटने वाली जगह तक जाने वाली सड़क बह गई है। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचने की कर रहे हैं।घटना की जनकारी मिलने के बाद मोदी सरकार में मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्थानीय अधिकारियों से बात की और घटना की जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मौके पर राहत कार्य के लिए कार्यवाही शुरू की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now