रांची के तुपुदाना में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी का पिता भी रेप के आरोप में जेल में हैं बंद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 30, 2026

रांची के तुपुदाना में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी का पिता भी रेप के आरोप में जेल में हैं बंद

रांचीः तुपुदाना ओपी क्षेत्र में नाबालिग के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। नाबालिक के पिता ने तुपुदाना ओपी में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया है।इस संबंध में नाबालिग के पिता ने बताया कि घर के सामने रहने वाले पड़ोसी पिछले एक सप्ताह से नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। पिता के डर से घर में कुछ नहीं बोल रही थी, पड़ोसी लगातार नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था।शनिवार की रात अपने चाची से अपने साथ हो रहे घटना को बताया चाची के द्वारा परिवार के सभी लोगों को इसकी जानकारी मिलने के बाद रविवार को नाबालिग के पिता ने तुपुदाना ओपी में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना की लिखित आवेदन मिलने के दो दिन बाद पुलिस एक्शन में आई और रविवार को पड़ोसी दुष्कर्मी को थाना ले गयी और नाबालिग का मेडिकल करवाने के बाद बयान दर्ज करवाया।इस संबंध में नाबालिग के पिता का कहना है कि थाना में लिखित आवेदन देने के बाद इस मामले को गांव के स्तर पर ही निपटाने की सलाह दी गई थी, लेकिन उनकी ओर से बदमाश को सजा दिलवाने की बात पर आवेदन देने के 2 दिन बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ा।
तीसरी कक्षा की छात्रा है नाबालिग
नाबालिग गांव के स्कूल में ही तीसरी कक्षा में पढ़ाई करती है, वहीं नाबालिग के पिता पत्थर खदान में पत्थर तोड़ने का काम करते हैं, पिता ने बताया कि मेहनत मजदूरी करके किसी तरह परिवार का जीविका चलाते हैं और नाबालिग की पढ़ाई लिखाई का खर्च वहन करते हैं।
आरोपी के पिता भी दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद
तुपुदाना में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले पड़ोसी के पिता भी गांव में ही एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में बिरसा मुंडा जेल में बंद है। ग्रामीणों ने बताया कि दुष्कर्मी के पिता भी गांव में ही रहने वाले एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, उस मामले में काफी दिनों तक फरार था। काफी प्रयासों के बाद पुलिस उसे जेल भेजा था, जहां वह सजा काट रहा है।

See also  रांची में सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक सच्चिदानंद प्रसाद का निधन,बैकिंग सेवा में अभूतपूर्व रहा था योगदान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now