रांची के बुंडू में भीषण सड़क हादसा, आदिवासी सम्मेलन में भाग लेने जा रहे 4 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 30, 2025

रांची के बुंडू में भीषण सड़क हादसा, आदिवासी सम्मेलन में भाग लेने जा रहे 4 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

रांचीः गुरुवार को राजधानी रांची के बुंडू इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार पिकअप वैन पलट जाने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और करीब एक दर्जन लोग हादसे में घायल हो गए है।

लातेहार में जंगल से भटकर गांव में पहुंचा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
इस दुर्घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें हादसे के बाद पिकअप वैन में सवार कई लोग अचेत अवस्था में जमीन पर पड़े हुए नजर आ रहे है। ये भीषण सड़क हादसा एनएच-33 बुंडू टोल प्लाजा से कुछ ही दूर पहले हुआ है। बाजार के आगे हुए इस हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने के लिए पिकअप वैन से जा रहे थे।

See also  रांची के खादगढ़ा बस स्टेंड में लगी आग, 6 बसें जलकर हुई खाक, देखिये VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now