चुन्ना सिंह ने थामा जेएमएम का दामन, सारठ से मिलेगा टिकट, रणधीर सिंह को कहा ‘स्लीप वेल’

Chunna Singh Join JMM

रांचीः  सारठ विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज नेता चुन्ना सिहं ने जेएमएम का दामन थाम लिया है । रांची में हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद उन्होंने आधिकारिक तौर से झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया । सोमवार को लुईस मरांडी समेत कई नेताओं ने जेएमएम का दामन थामा था और चुन्ना सिंह का भी नाम आ रहा था लेकिन सोमवार को मुलाकात नहीं हो पाई थी ।

चुन्ना सिंह

सारठ से लगातार जीतने का इतिहास

चुन्ना सिंह वर्ष 1985 से वर्ष 2000 तक लगातार इस सीट से जीतते रहे. चुन्ना सिंह के बारे में कहा जाता है कि सारठ विधानसभा सीट पर उनकी व्यक्तिगत पकड़ है. वह इस विधानसभा सीट से निर्दलीय भी जीत चुके हैं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now