चुनाव परिणाम से पहले जेएमएम और कांग्रेस में घमासान, JMM उम्मीदवार ने कांग्रेस पर सहयोग नहीं करने का लगाया आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 3, 2024

चुनाव परिणाम से पहले जेएमएम और कांग्रेस में घमासान, JMM उम्मीदवार ने कांग्रेस पर सहयोग नहीं करने का लगाया आरोप

रांची: मंगलवार को लोकसभा चुनाव का परिणाम आना है इससे पहले झारखंड में कांग्रेस और जेएमएम नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। जमशेदपुर से जेएमएम उम्मीदवार समीर मोहंती ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर गठबंधन के पक्ष में मजबूती से काम नहीं करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। इससे पहले कांग्रेस के पदाधिकारी चुनाव में इंडिया गठबंधन के पक्ष में मजबूती से कार्य नहीं करने का आरोप लगा चुके है इसके साथ ही बूथ खर्च का सही तरीके से बंटवारा नहीं होने का भी आरोप लगाया जा चुका है।

India Alliance की बैठक से लौटकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा- 10 से ज्यादा सीट जीत रहे है, कल्पना बोली 4 जून का इंतजार करिये

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर आरोप

जमशेदपुर सीट से जेएमएम प्रत्याशी समीर मोहंती ने कहा है कि फिलहाल तो वो चुनाव नतीजों का इंतजार कर रहे है, अगर परिणाम पक्ष में नहीं रहा तो पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र के एक एक बूथ की समीक्षा करेंगे। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के 290 बूथों की जिम्मेदारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे को दी गई थी। उन्होने आगे कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव में किया गया सहयोग नाकाफी था। चुनाव परिणाम के बाद जो भी कमियां सामने आएंगी उनकी खिलाफ लिखित रूप से जेएमएम के साथ कांग्रेस आलाकमान से शिकायत की जाएगी।

See also  योगेंद्र साव पुलिस कार्रवाई के डर से हो गए धरना स्थल से गायब, माइंस बंद करने और मारपीट मामले में पूर्व मंत्री के 5 गिरफ्तार

Jharkhand के 14 सीटों पर क्या होगा चुनाव परिणाम, 4 जून से पहले जानिये कौन किस सीट पर जीत रहा है

नाराज समीर मोहंती बैठक में नहीं पहुंचे

कांग्रेस से सहयोग नहीं मिलने से नाराज जेएमएम उम्मीदवार समीर मोहंती रविवार को कांग्रेस की बैठक में नहीं पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की ओर से विष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में चुनाव को लेकर बैठक बुलाई गई थी जिसमें समीर मोहंती को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन वो उस बैठक में नहीं पहुंचे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी सफाई

वही जेएमएम उम्मीदवार समीर मोहंती द्वारा लगाये गये आरोप पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि जेएमएम उम्मीदवार के पक्ष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बहुत ही ईमानदारी से काम किया। तन-मन-धन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समीर मोहंती को जीत दिलाने के लिए काम किया है। कांग्रेस की गारंटी को हजारों घरों तक पहुंचाया गया है। जेएमएम उम्मीदवार द्वारा लगाये गए आरोप निराधार है।

See also  झारखंड में बढ़ा बसों का किराया, 40 से 100 रुपए तक हुई बढ़ोतरी, माल ढुलाई भी हुई महंगी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now