चुनाव आयोग ने जारी कर दिए पांच चरणों के मतदान के आकंड़े, झारखंड की सात सीटों पर कितने लोगों डाला वोट ? पढ़िए

नई दिल्ली: भारतीय चुनाव आयोग ने चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी के डेटा को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए एक नए प्रारूप की घोषणा की है। चुनाव आयोग ने फैसले के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट की आलोचना और निर्णय को भी जिक्र किया है।

इस नए प्रारूप के तहत, प्रत्येक सांसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की पूरी संख्या जारी कर दी है । चुनाव आयोग ने चुनाव की पहले पांच चरणों के लिए वोट देने वालों के आंकड़े जारी कर दिए है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान के आंकड़ों में किसी भी परिवर्तन का कोई गुंजाइश नहीं है। मतदान के आंकड़ों के संग्रह और संचयन की प्रक्रिया को सख्त, पारदर्शी है ।

चुनाव आयोग ने कहा है कि राज्यों के अलग-अलग क्षेत्रों में मतदाताओं की उचित और संवेदनशील जानकारी प्रदान करने का संकल्प लिया है। चुनाव शुरु होने की तारीख 19 अप्रैल से अब तक मतदान के डेटा की गणना सही, संगत और चुनावी कानूनों के अनुसार हो रही है, और इसमें किसी भी असंगति का कोई स्थान नहीं है। चुनाव आयोग ने कहा है कि फॉर्म 17सी को हर पोलिंग बूथ में पोलिंग एजेंट को दिया जाता है और इस में किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती

आयोग ने झारखंड पांच चरणों में झारखंड की सात सीटों पर हुए चुनाव के आंकड़े जारी कर दिए हैं ।

संसदीय क्षेत्र               कुल मतदाता      मतदान प्रतिशत     कुल मतदान

खूंटी                            1326138           69.93                       927422
लोहरदगा                   1441302          66.45                        957690
पलामू                         2243034         61.27                          1374358
सिंहभूम                     1447562         69.32                        1003482

चतरा                         1689926          63.69                        1076352
हजारीबाग              1939374          64.39                        1248798
कोडरमा                   2205318        61.81                          1363010

 

गौरतलब है कि चुनाव आयोग पर आंकड़ें नहीं जारी करने का आरोप लग रहा था । मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंचा जहां कोर्ट ने किसी भी तरह का निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया ।

Breaking News: बिहार के वैशाली से NDA उम्मीदवार वीणा देवी पर हमला, बदमाशों ने वीणा देवी की गाड़ी रोककर पिस्तौल दिखाई

6th Phase: झारखंड में शाम 5 बजे तक 61.41 प्रतिशत मतदान, धनबाद और रांची के वोटर्स ने फिर मनाते रहे छुट्टी

China में मस्जिदों से क्यों गायब हो गए गुंबद ? चीन की कम्यूनिस्ट सरकार ने मस्जिदों को ‘पैगोडा’ में क्यों दिया बदल?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now