चिराग़ पासवान ने दी चतरा में गारंटी, जब तक जिंदा हूं खत्म नहीं होने दूंगा आरक्षण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2024

chirag paswan chatra

चतरा: विधानसभा से लोकजनशक्ति पार्टी के  प्रत्याशी जनार्दन पासवान के नामांकन सभा में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के संघर्षों की कसम खाकर कहता हूँ कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है तब तक आरक्षण और संविधान पर कोई आंच नहीं आएगी। हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जेएमएम कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को खतरे में डाल दिया है।

हेमंत सरकार पर किया हमला

चिराग़ पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार राज्य के गरीबों का पैसा लूटकर अपने घरों में भरने का काम कर रहे हैं। जेएमएम कांग्रेस ने राज्य में महिलाओं को असुरक्षित कर दिया है। युवाओं को पांच लाख नौकरी देने के नामपर पांच सालों तक ठगा। इसलिए झारखंड को भ्रष्टाचार और लूट की सरकार से मुक्त करने के लिए भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है।

See also  पलामू के कारीमाटी घाटी में लूटपात की कोशिश, अपराधियों ने की कार पर फायरिंग, चालक को लगी गोली

घाटशिला में बेटे बाबूलाल सोरेन के नामांकन में गरजे चंपाई, कांग्रेस और जेएमएम को बताया आदिवासी विरोधी

chirag paswan chatra

मोदी ने बनवाई राम मंदिर

चिराग पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार में राम मंदिर बना। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी उन्होंने राम मंदिर के बारे में सोचा तक नहीं। पाँच सौ सालों से हमारे रामलला धूप, धूल, गर्मी, बरसात सहते रहे। कांग्रेस की सरकार के दौरान श्री राम जी को टेंट में रहना पड़ा और उनकी कोई सूद लेने वाला नहीं था। लेकिन देश में भाजपा की सरकार बनते ही श्री राम भक्तों को भव्य राम मंदिर देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिसका लोकार्पण और श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया।

आजसू ने मनोहरपुर से दिनेश चंद्र बोयपाई को दिया टिकट, कांग्रेस से टिकट की कोशिश में थे

जनार्दन पासवान से किसकी टक्कर

चतरा में चिराग़ पासवान की भिड़ंत मंत्री और विधायक सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश से है ।  जनार्दन पासवन पहले बीजेपी में थे लेकिन टिकट के ऐलान से पहले एलजेपी में चले गए। ।

See also  Chirag Paswan बाल बाल बचे, समस्तीपुर में लैंडिंग के दौरान मिट्टी में धंसा हेलीकाप्टर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now