बंदर को रेस्क्यू कराने गई पुलिस टीम पर मिर्च पाउडर फेंका, मेन गेट पर लगा दिया करंट

बंदर को रेस्क्यू कराने गई पुलिस टीम पर मिर्च पाउडर फेंका, मेन गेट पर लगा दिया करंट

रांचीः राजधानी के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 धुर्वा में वन विभाग की टीम और पुलिस पर एक व्यक्ति ने मिर्च पाउडर से अटैक किया है। हमला उस समय हुआ जब टीम एक बंदर को रेस्क्यू करने के लिए आरोपी के घर गई। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल भी हो गये।

धनबाद में बवाल, कोयला तस्करी में लगी दो बोलेरो में ग्रामीणों ने लगाई आग, दमकल को वापस लौटाया
सेक्टर-2 धुर्वा के रहने वाले देवाशीष पॉल ने अपने घर में एक बंदर को कैद कर रखा था। उसे रेस्क्यू करने गई टीम पर हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में 14 अप्रैल को दो प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सेक्टर-2 स्थित क्वार्टर नंबर बी-1442 में रहने वाले देवाशीष पॉल के घर बंदर को रेस्क्यू करने गई। लेकिन देवाशीष ने घर में रहने वाले लोगों ने दरवाजा नहीं खोला। दीवार पर चढ़कर पुलिस कर्मियों ने देखा तो पाया कि बंदर को घर के अंदर लोहे के जंजीर से बांधकर रखा गया है। जब पुलिस टीम ने उसके घर के मेन गेट को खुलवाने की कोशिश की तो उसमें करंट दौड़ा दिया गया। पुलिस वालों ने किसी तरह अपना बचाव किया। फिर लाठी-डंडे से बिजली के तार को दरवाजे से अलग किया।

SBI का मैनेजर और कर्मचारी हुआ गिरफ्तार, पाकुड़ के डुमरिया ब्रांच में डेढ़ करोड़ गबन का मामला
जब आरोपी ने देखा कि पुलिस उस तक पहुंच सकती है तो उसने पुलिस टीम पर अपना पालतू कुत्ता दौड़ा दिया। किसी तरह से कुत्ते को पुलिस वालों ने डंडे की मदद से डरा कर भगाया। इसके बाद पुलिस वालों ने फिर बंदर को अपने कब्जे में करने की कोशिश की तो इस बार पुलिस टीम पर आरोपी के घर में रहने वाली महिलाओं ने मिर्च पाउडर से हमला कर दिया। मिर्च पाउडर कई आरक्षियों के आंखों में चली गई, जिससे उन्हे जलन होने लगी। इसके बाद देवाशीष पॉल पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हे ही झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर छत से बंदर को लेकर कूद गया और भाग निकला।

मेदांता अस्पताल के वेंटिलेटर पर पड़ी एयर होस्टेस का यौन उत्पीड़न, पुलिस ने शुरू की जांच
इस मामले में नगड़ी वनपाल प्रभारी राहुल महली ने जगन्नाथपुर थाने में देवाशीष पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी देवाशीष पर पहले से भी जगन्नाथपुर थाने में कई मामले दर्ज हैं। वह आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now