- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

मुख्यमंत्री ने जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर नमन किया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 20, 2022

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संविधानसभा में समृद्ध आदिवासी जीवन और सदियों से वंचित आदिवासी समाज के अधिकारों की बात रखने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किये गये मारंग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना आज वंचित वर्ग के बच्चों के सपने को साकार कर रहा हैं।

बाबूलाल मरांडी ने जयपाल सिंह को नमन किया
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने संविधान सभा के सदस्य, शिक्षाविद और हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी झारखंड आंदोलन के प्रणेता मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

रामेश्वर उरांव ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा को नमन किया

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि के मौके पर वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एक महान हॉकी खिलाड़ी और देश के पहले कप्तान होने के साथ ही वे आदिवासियों के हिमायती भी थे। उन्होंने संविधानसभा के सदस्य के रूप में 1946 में संविधान सभा की बैठक में आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए मुखर होकर अपनी बात रखी थी।

See also  धनबाद के कैदी की रिम्स में इलाज के दौरान मौत, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now