रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को पेसा नियमावली को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। झारखंड के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पेसा नियमावली को लागू करने को अहम निर्देश दिये।
मंगलवार को झारखंड के 5 जिलों में होगी भारी बारिश, 12 जिलों येलो अलर्ट,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा कि पेसा कानून के तहत किए गए उपबंधों का क्रियान्वयन इस तरह हो, जिससे राज्य के अनुसूचित क्षेत्र में स्थानीय स्वशासन की परंपरा को मजबूती मिलने के साथ जनजातीय समुदायों का आर्थिक- सामाजिक उत्थान और सशक्तिकरण हो सके।बैठक में उन्होंने अनुसूचित क्षेत्रों में पारंपरिक एवं स्थानीय स्वशासन व्यवस्था के तहत ग्राम सभाओं को प्रदत की जाने वाली शक्तियों, अधिकारों और कार्यों से संबंधित पेसा नियमावली के विभिन्न उपबंधों पर विस्तृत चर्चा कर अहम निर्देश दिए।





