मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना; झारखंड में जिन महिलाओं को नहीं मिल रहा पैसा उनके लिए खुशखबरी

झारखंड में 52 लाख महिलाओं को अगले हफ्ते मिलेगी मईया योजना का लाभ, मई माह की राशि जारी करने का निर्देश

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत कुल 3,05,892 लाभुक ऐसी हैं, जिनके बैंक अकाउंट का आधार सीडिंग नहीं होने, नाम मिसमैच, गलत नाम और वेरिफिकेशन पेंडिंग होने के कारण सम्मान राशि नहीं मिल पा रही है। बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ऐसे मंईया के डेटा सुधार/वेरिफिकेशन की जांच कर रहा है। योजना के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने और भुगतान सुधार के बाद इन्हें 2500 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग के नए सचिव उमा शंकर सिंह ने शुक्रवार को मंईया सम्मान योजना की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना पोर्टल में कुल 7,72,446 आवेदन लंबित होने की बात सामने आई। इसमें सबसे अधिक आवेदन रांची, धनबाद और पलामू जिले के हैं, जहां क्रमश: 71,734, 68,307 और 67,231 आवेदन लंबित हैं।

ED ने 521 करोड़ के मैक्सीजोन चिटफंड घोटाले में चार्जशीट की दाखिल, निदेशक और उनकी पत्नी को बनाया आरोपित

इसके बाद गिरिडीह में 53,800, पश्चिमी सिंहभूम में 48,858, देवघर में 43,692, पूर्वी सिंहभूम में 39,406, बोकारो में 33,009, साहिबगंज में 32,299, रामगढ़ में 29,233, चतरा में 28,193, दुमका में 27,979, गोड्डा में 26,473, सरायकेला-खरसावां में 26,427, खूंटी में 24,772, पाकुड़ में 24,760, लातेहार में 21,092, गिरिडीह में 16,586, कोडरमा में 14,442, गुमला में 10,148, लोहरदगा में 8,977, जामताड़ा में 8,291, खूंटी में 6,633 सहित सिमडेगा में 6,104 आवेदन पोर्टल पर लंबित हैं।

समीक्षा बैठक में लाभुकों की जानकारी के मुताबिक 3,05,892 लाभुकों में से सबसे अधिक 1,34,949 ओबीसी वर्ग की हैं। ओबीसी वर्ग के सबसे अधिक लाभुकों के रिकॉर्ड में सुधार के बाद सम्मान राशि देने के निर्देश दिए गए। प्रमुख तीन जिले गिरिडीह (20,420), रांची (17,974) और हजारीबाग (17,829) हैं। अनुसूचित जाति वर्ग की 89,522, सामान्य वर्ग की 45,271 और एसटी की 36,150 लाभुकों की समीक्षा की जा रही है।

कोयला घोटाला: ईडी ने अनूप माजी की 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की, हवाला नेटवर्क का खुलासा

बैठक में सभी लाभुकों की सम्मान राशि रोकने के कारणों की भी जानकारी दी गई। इसमें 5438 अमान्य आधार, 66,021 आधार डुप्लीकेट, 15,004 बैंक खाता त्रुटि के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा तीन जिलों में कुल 26,185 लाभुकों के आवेदन विभिन्न कारणों से लंबित हैं। इसमें रांची में 13,622, पश्चिमी सिंहभूम में 6,345 और गोड्डा जिले में 6,218 बिल लंबित हैं।

किस जिले के कितने लाभुकों को मिलेगी राशि

रांची- 44,417

हजारीबाग- 34,170

गिरिडीह- 33,081

देवघर- 17,403

गढ़वा- 15,072

साहिबगंज- 14,755

प. सिंहभूम- 14,104

धनबाद- 14,318

बोकारो- 12,661

गुमला- 12,519

पूर्वी सिंहभूम- 11,821

चतरा-11,006

पलामू- 10,153

पाकुड़- 9,799

दुमका- 9,164

गोड्डा- 8,612

सरायकेला- 7,326

लातेहार- 4,740

खूंटी- 4,728

सिमडेगा- 4,547

रामगढ़- 4,219

जामताड़ा- 2,938

लोहरदगा- 2,736

कोडरमा- 1,603

कुल- 3,05,892

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now