मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आम आदमी बनकर रांची की सड़कों पर उतरे, चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 1, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आम आदमी बनकर रांची की सड़कों पर उतरे, चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को बिना वीवीआईपी काफिले और सुरक्षा के बिना आम आदमी बनकर रांची शहर के सड़कों पर उतरे। रांची में आम लोगों को मिल रही यातायात व्यवस्था का वास्तविक स्थिति जानने मुख्यमंत्री बिना काफिला के ही अपने कांके रोड़ स्थित आवास से निकले।
शहर के यातायात व्यवस्था, आम गतिविधियों का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री कांटाटोली चौक पहुंचे और वहां यातायात की स्थिति का निरीक्षण किया और अव्यवस्थित व्यवस्था देखकर अपनी नाराजगी जताई।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री अपनी गाड़ी से बाहर निकले और मौके पर मौजूद यातायात पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई, साथ ही स्थिति सुधारने का निर्देश भी दिया। उन्होंने अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश भी दिया। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के इस औचक निरीक्षण से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। बिना कारकेड के शहर में मुख्यमंत्री के इस प्रकार मूवमेंट की सूचना मिलते ही शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारी और पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। गौरतलब है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री बिना पूर्व सूचना के शहर की व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं। मुख्यमंत्री का मानना रहा है कि योजनाओं और व्यवस्थाओं का मूल्यांकन केवल फाइलों से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर जाकर किया जाना चाहिए। इसी कड़ी में एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी की सड़कों पर निकले।

See also  जमशेदपुर का आदिल पाकिस्तानी जासूस होने के शक में गिरफ्तार, एक असली और दो जाली पासपोर्ट जब्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now