रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ आने वाले त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने ईद, सरहूल और रामनवमी के दौरान विधि एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी तदाशा मिश्रा के साथ वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
बीजेपी समर्थित नीरज कुमार बने रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर, रोशनी खलखो ने मेयर पद का संभाला पदभार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुई इस बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के डीसी, एसएसपी एवं एसपी मौजूद रहे। इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये। त्योहारों को लेकर जारी एसओपी का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया। राज्यवासी सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार को मनाये इसे इस बैठक में सुनिश्चित किया गया।
ईद, सरहुल और रामनवमी के दौरान विधि एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के साथ उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुआ तथा कई दिशा-निर्देश दिए। pic.twitter.com/tLU1EWyoeW
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 19, 2026







