मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के पिता के ब्रह्मभोज में हुए शामिल, नेमनारायण महतो को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के पिता के ब्रह्मभोज में हुए शामिल, नेमनारायण महतो को दी श्रद्धांजलि

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित अलारगो गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पिता एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर दिवंगत नेमनारायण महतो के ब्रह्मभोज में शामिल हुए और स्मृति शेष नेमनारायण महतो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात भी की। 21 अक्टूबर 2025 को पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पिता एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर नेमनारायण महतो का निधन हुआ था।

प्रदीप प्रसाद ने सुदेश महतो की AJSU पार्टी को दिया था अनसिक्योर लोन, जमीन घोटाले में फंसे BJP विधायक को लेकर एक और खुलासा
CM हेमंत सोरेन ने परिजनों से की मुलाकात
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु से दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री बेबी देवी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें सांत्वना दी।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now