रांचीः शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिरमटोली स्थित सरना स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। सरहुल पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री अपनी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और अपने दोनों बेटों के साथ सरना स्थल पहुंचे। पारंपरिक विधि विधान के साथ मुख्यमंत्री ने पूरे परिवार के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और रांची की मेयर रोशनी खलखो भी मौजूद थे।
प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर आयोजित इस पूजा-अनुष्ठान और महोत्सव के अवसर पर, मैं आप सभी का सिरमटोली की इस ऐतिहासिक धरोहर पर हार्दिक अभिनंदन, स्वागत और जोहार करता हूँ।
मैं विशेष रूप से यहाँ उपस्थित सभी पाहन तथा सभी सामाजिक अगुवाओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी ने… pic.twitter.com/gYzM5LAM3A— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 21, 2026

Hormuz Crisis:दुबई के अस्पताल में पड़ा है कैप्टन राकेश रंजन का शव, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रक्षा मंत्रालय से किया संपर्क
सरना स्थल पर पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की और अपनी परंपरा से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज से वहां मौजूद श्रद्धालुओं का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया। मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने भी पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर नृत्य किया। हेमंत सोरेन इस दौरान मांदर बजाया और वहां मौजूद महिला और पुरूष नृत्य करते हुए नजर आये। मुख्यमंत्री के साथ कल्पना सोरेन, शिल्पी नेहा तिर्की, रांची मेयर रोशनी खलको ने भी पारंपरिक संगीत पर नाचते नजर आये।
आज सपरिवार सरना स्थल, सिरमटोली, रांची में आयोजित सरहुल पूजन में सम्मिलित होकर प्रकृति माँ की आराधना की।
पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर झारखण्ड के सर्वांगीण विकास, सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।
जय माँ सरना!
जय प्रकृति!
जोहार! pic.twitter.com/7AWuJQTzTM— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) March 21, 2026


ईद की नमाज से नीतीश कुमार रहे दूर, बिहार के मुख्यमंत्री की जगह उनके बेटे निशांत हुए शामिल
सरहुल शोभा यात्रा को लेकर भी जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरहुल पर्व मनाने के बाद मुख्यमंत्री पूरे परिवार के साथ शहर भ्रमण पर निकले। हेमंत सोरेन अपनी कार चलाते रहे उनकी बगल की सीट पर बड़ा बेटा और पीछे की सीट पर पत्नी कल्पना सोरेन और छोटा बेटा नजर आया। इस दौरान मुख्यमंत्री अपनी कार में सरहुल के मौके पर संगीत सुनते नजर आये और इस वीडियो को मुख्यमंत्री कल्पना सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया।
यह पर्व खुशियाँ मनाने का है। आप भी अपने परिवार के साथ सरहुल मनाएँ एवं प्रकृति के प्रति अपने जुड़ाव को और मजबूत करें। pic.twitter.com/0L4CpzgEAY
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) March 21, 2026







