पुलिस की गाड़ी से युवक की मौत पर बवाल, गयाजी में नाराज लोगों ने किया बवाल, स्कार्पियों को फूंका

पुलिस की गाड़ी से युवक की मौत पर बवाल, गयाजी में नाराज लोगों ने किया बवाल, स्कार्पियों को फूंका

गयाजीः जिले के कोठी थाना क्षेत्र इलाके में पुलिस की गाड़ी के चपेट में आने एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद उग्र भीड़ ने पुलिस की निजी गाड़ी को फूंक दिया। पहले तोड़फोड़ की फिर आग लगा दी। घटना इमामगंज के कोठी इलाके की है। बताया जा रहा है कि शराब तस्करी के शक में पुलिस बाइक सवार युवक का पीछा कर रही थी। इसी दौरान विधिचक गांव में पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।

बिहार में लूट के शिकार को लूटेरा बताकर पीटा, एनकाउंटर की दी धमकी, अब दारोगा कान पकड़कर मांग रहा है माफी, देखिये VIDEO
वही इस घटना के बाद पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की निजी स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि अब स्थिति काबू में है। लेकिन इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में रोष है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now