लोहरदगा के बगडू थाना परिसर में गूंजी ‘हर-हर महादेव’, SP सादिक अनवर रिजवी ने किया शिव-हनुमान मंदिर का उद्घाटन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 8, 2026

लोहरदगा के बगडू थाना परिसर में गूंजी 'हर-हर महादेव', SP सादिक अनवर रिजवी ने किया शिव-हनुमान मंदिर का उद्घाटन

लोहरदगा : जिले के बगडू थाना परिसर में नवनिर्मित शिव-हनुमान मंदिर में मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान और मंदिर का विधिवत उद्घाटन समारोह श्रद्धा एवं धार्मिक उल्लास के बीच संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी और एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ और हनुमान जी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर का उद्घाटन किया। इसके बाद एसपी-एसडीपीओ के साथ पुलिस अधिकारी, पुलिस के जवान और ग्रामीणों के साथ सामूहिक आरती में भाग लिया तथा भंडारे का प्रसाद श्रद्धालुओं भकतों के बीच वितरित किया।

WhatsApp Image 2026 07 08 at 8.02.10 PM
मंदिर के उद्घाटन समारोह में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे थाना परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और बजरंगबली के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के बाद आयोजित भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने मंदिर निर्माण और उद्घाटन को क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल बताते हुए इसकी सराहना की।

See also  'ठाकुर हूं', कहने वाली कानपुर की HDFC बैंक महिला कर्मचारी के वायरल वीडियो का असली सच

आस्था और सेवा से मजबूत होता है समाज : एसपी
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि आस्था और सेवा समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी शक्ति है। धार्मिक स्थल केवल पूजा-पाठ के स्थान नहीं होते, बल्कि वे सामाजिक समरसता, भाईचारे और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज के साथ विश्वास और सहयोग का रिश्ता कायम करना भी है। ऐसे आयोजन पुलिस और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को और मजबूत बनाते हैं।

WhatsApp Image 2026 07 08 at 8.02.11 PM

विश्वास बढ़ेगा तो कानून-व्यवस्था भी होगी मजबूत : एसडीपीओ
एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं। पुलिस और जनता के बीच जितना अधिक विश्वास और सहयोग होगा, क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था उतनी ही बेहतर होगी। उन्होंने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

See also  झारखंड चुनाव में इस बार 2019 के मुकाबले ज्यादा वोटिंग हुई, किस विधानसभा में कितना अधिक हुआ मतदान यहां देखें

WhatsApp Image 2026 07 08 at 8.03.13 PM

 

 

पुलिस अधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद
कार्यक्रम में किस्को थाना प्रभारी दिनेश अग्निहोत्री, एसपी के क्राइम रीडर मनोज कुमार, बगडू थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के प्रबुद्ध लोग और आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालु शामिल हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now