चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल पर चढ़ा रील्स बनाने का नशा, राजनीति से दूर बाल कटवाने का भी बनवा रहे है वीडियो

चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल पर चढ़ा रील्स बनाने का नशा, राजनीति से दूर बाल कटवाने का भी बनवा रहे है वीडियो

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन राजनीति से दूर इन दिनों रील्स बनाने में व्यस्त है। बाबूलाल सोरेन अपने हर एक्शन का वीडियो सोशल मीडिया में डाल रहे है, रील्स बनाने का नशा बाबूलाल सोरेन पर ऐसा चढ़ा है कि बाल कटवाने तक का वीडियो बनवाकर वो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाल रहे है। बाबूलाल के रील्स को लेकर बीजेपी की ही एक महिला नेत्री ने सवाल उठा दिया है। उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बाबूलाल सोरेन के रील्स का वीडियो डालने हुए लिखा है कि पापा विधायक हैं हमारे … मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी, झारखंड के माननीयों की सुरक्षा में तैनात पुलिस फोर्स विधायक, मंत्रियों के बेटे बेटियों की शान बढ़ाने, फुटानी करने, विज्ञापन शूट करने या रील बनाने के लिए नहीं हैl यह गलत परंपरा हैl पुलिस बल का दुरुपयोग रोका जाना चाहिए

 

निशा उरांव की झारखंड सरकार में सेवा समाप्त, पूर्व मंत्री और विधायक की बेटी है IRS अधिकारी

बाबूलाल सोरेन अलग-अलग वजहों से विवाद और चर्चा में हमेशा बने रहते है। अपने दबंग शख्सियत को लेकर कोल्हान इलाके में वो हमेशा विवादों में रहते है। 18 अप्रैल 2019 को को बाबूलाल को जादूगोड़ा पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार तक कर लिया था। उस समय चंपाई सोरेन जमशेदपुर लोकसभा सीट से जेएमएम उम्मीदवार थे और बाबूलाल उनके सारे मैनेजमेंट को देख रहे थे, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियो से वो उलझ गये थे और धक्का-मुक्की तक हो गई थी। प्रदीप पूर्ति जो उस समय स्वर्णरेखा नहर प्रमंडल घाटशिला में कनीय अभियंता है उन्होने बाबूलाल के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने और गाली-गलौज करने का मामला जादूगोड़ा थाने में दर्ज कराया था।

जयराम महतो और श्वेता सिंह की लड़ाई थाने तक पहुंची, डुमरी विधायक ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
बाबूलाल सोरेन ने 2024 विधानसभा का चुनाव घाटशिला से बीजेपी के टिकट पर लड़ा था लेकिन जेएमएम उम्मीदवार और वर्तमान में झारखंड सरकार में मंत्री रामदास सोरेन के हाथों उन्हे शिकस्त खानी पड़ी थी। चंपाई सोरेन के जेएमएम छोड़कर बीजेपी में जाने के पीछे भी बाबूलाल सोरेन की जिद्द वजह बताई जाती है। बाबूलाल सोरेन को रील्स बनाने के साथ साथ गाड़ियों का भी बहुत शौक है। उनके पास 15 से ज्यादा गाड़ियां है। पूरे शान-ओ-शौकत के साथ वो अपनी जिंदगी जीते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now