‘चंपाई सोरेन अपनी सीट पर हार गए, मैं CM होता तो इस्तीफा दे देता, झारखंड सरकार सबसे भ्रष्ट’ – शिवराज और हेमंता ने ऐसे बोला राज्य सरकार पर हमला

चंपाई सोरेन अपने सीट पर हार गए, मैं CM होता इस्तीफा दे देता, झारखंड सरकार सबसे भ्रष्ट, शिवराज और हेमंता ऐसे बोला राज्य सरकार पर हमला

रांची: बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हेमंता बिस्व सरमा ने रांची में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। बीजेपी नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान और हेमंता बिस्व सरमा ने जमकर चंपाई सोरेन के नेतृत्व में चल रही राज्य की सरकार पर हमला बोला।

‘2 मिनट में हम लगवा देते है ट्रांसफार्मर, कह रहे है ललन सिंह लगवाया है’, JDU सांसद का नाम सुनकर भड़के BJP विधायक
शिवराज ने बताया सबसे भ्रष्ट सरकार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड की सरकार हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट, सबसे घटिया और सबसे खराब सरकार है। मै आज विस्तार में नहीं जाउंगा, लेकिन जितने वादे किये थे, उसमें से एक वादे, एक वचन नहीं निभाया। कहा तो वादे थे कि सरकारी नौकरी के, किसी को नौकरी दी क्या, किसी को बेरोजगारी भत्ता दिया क्या। न नौकरी दी, न बेरोजगारी भत्ता दिया। जैसी लूट झारखंड में हो रही है, वो आजतक नहीं देखा। अकेले मेरे विभाग ग्रामीण विकास ने झारखंड सरकार को पांच साल में 21 हजार 55 करोड़ रूपया दिया, वो रूपया कहां गया। क्या मनरेगा के काम ठीक से हुए क्या, मै एक एक चिट्ठा खोलूंगा, मंत्री जेल जा रहे है। बालू में लूट, कोयला में लूट, खनिज में लूट, गो तस्करी, ट्रांसफर में लूट, चारों तरफ लूट। झारखंड तबाही की ओर जा रहा है हमारा संकल्प है इस लूट को खत्म करना और झारखंड में सुशासन लाना। राज्य के सभी एसटी सीटों पर हार को लेकर शिवराज सिंह ने कहा कि चुनाव में हार जीत होती है, लेकिन हमने यहां अपने गठबंधन के साथ 9 सीटें जीती है।

मंत्री बन्ना गुप्ता को पसंद आया मुख्य सचिव के लिए चिन्ह्रित बंगला, आवास पर ताला लगा अपने नाम का लगा दिया बोर्ड
हेमंता ने चंपाई पर साधा निशाना

असम के मुख्यमंत्री और राज्य में चुनाव के सह प्रभारी हेमंता बिस्व सरमा ने कहा कि हमने इस लोकसभा चुनाव में 9 लोकसभा की सीटें अपने गठबंधन के साथ जीती है, जिसमें हमने 52 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाई। 9 लोकसभा सीट मोदी जी को झारखंड के लोगों ने दिया है, हम जनता को नमन करते है। आज भी चुनाव हो तो झारखंड में हमारी सरकार बनेगी। विधानसभा में जीत के लिए 41 सीट चाहिए हमको लोगों ने 52 सीटे दी है आगे जाकर 70 सीटें देंगी। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 62 सीटों पर बढ़त मिली थी लेकिन विधानसभा में 25 सीटें आई। उसके जवाब में हेमंता ने कहा कि इसको ऐसे नहीं देखिये, इसकी ऐसे तुलना करिये कि 2019 लोकसभा में 62 सीट पर बढ़त मिली जो विधानसभा में घटकर 25 आई, फिर लोगों ने हमें समर्थन दिया और 2024 लोकसभा में हमें 52 सीटों पर जीत दिलवाया। पांच आदिवासी सीट पर बीजेपी के हार पर कहा कि जो केंद्रीय मंत्री हमारे जीते उसकी चर्चा नहीं हो रही है, जो हारे उसकी चर्चा हो रही है, अगर हमें वोट नहीं मिला तो अन्नपूर्णा देवी कैसे साढ़े तीन लाख वोट से जीत गई, आप ऐसे तुलना नहीं करें।
हेमंता ने आगे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं हारे है, उनके विधानसभा क्षेत्र में हमें बढ़त मिली। झारखंड के मुख्यमंत्री आदिवासी समाज से आते है वो अपने विधानसभा क्षेत्र में हार गए, अगर मै चंपाई सोरेन की जगह होता तो आज ही इस्तीफा दे देता। बाबूलाल मरांडी और पूरी टीम को बधाई दीजिये कि 52 विधानसभा सीटों पर चुनाव जीताकर लाये है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now