जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर से पुलिस ने चेन छिनैती करने वाली गैंग को पकड़ा है। इस गैंग के 33 सदस्यों को दबोचा गया है, जिसमें 26 महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सात पुरुषों समेत गिरोह के सदस्य दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान मोबाइल फोन, चेन और पर्स स्नैचिंग जैसे अपराध करने के लिए सोमवार को यहां आए थे।
सबने चेन छीनने समेत तमाम तरह की वारदातों को अंजाम दिया। कालीबाड़ी मंदिर के पास चेन छीनने की घटना हुई, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की। सीसीटीवी वीडियो में दो महिलाओं के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने छानबीन की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विजयदशमी पर रावण दहन का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए शामिल
बिष्टुपुर थाने के प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया, दोनों महिलाओं से सख्ती से पूछताछ हुई। दोनों पहले तो बातों को गोलमोल करती रहीं, लेकिन मामला गरम होता देख दोनों ने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में एक-एक कर उगलना शुरू कर दिया। पुलिस को अन्य सदस्यों के शामिल होने की बात पता चलते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
अधिकारी ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान दोनों महिलाएं टूट गईं और उन्होंने पुलिस को बताया कि वे एक गिरोह का हिस्सा थीं जो पूजा उत्सव के दौरान अपराध करने जुगसलाई आई थीं। दुबे ने बताया कि पुलिस की एक टीम जुगसलाई पहुंची और सात पुरुषों समेत 31 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाते थे और मोबाइल फोन, चेन और पर्स छीन लेते थे।
मध्य प्रदेश के खंडवा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत


