मध्य प्रदेश के खंडवा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 2, 2025

मध्य प्रदेश के खंडवा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

डेस्कः मध्यप्रदेश के खंडवा में इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान यह हादसा हुआ है। जहां तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली गिर गई है। इस घटना में 8 से 9 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है ​कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 20–22 लोग सवार थे। मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल है। यह पंधाना थाना क्षेत्र के अरदला कलां गांव की घटना बताई जा रही है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट किया, “खंडवा के जामली गांव और उज्जैन के निकट इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटनाएं अत्यंत दुखद हैं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने और घायलों का नज़दीकी अस्पताल में समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए गए हैं। मैं मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”

See also  शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का घेराव करने वाली छात्राओं को मिल गया जवाब... राज्यपाल ने दे दी खुशखबरी

G2Q1lP bAAAt pO

‘कांतारा चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी का एक्शन-थ्रिलर-ड्रामा, रोंगेटे खड़े करने वाले कई सीन, जानिये दर्शकों ने क्यों कहा पैसा वसूल
खंडवा जिले में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली तालाब में जा गिरी। इस दौरान ट्रॉली में सवार लगभग 20 से 22 लोग तालाब के पानी में डूबने लगे। सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पंधाना थाना पुलिस और ग्रामीण तुरंत तालाब की ओर दौड़े। बताया जा रहा है, कि यह घटना पंधाना थाना क्षेत्र के अर्दला गांव की है। जहां पर तालाब में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने गए ट्रैक्टर ट्रॉली को ड्राइवर ने एक पुलिया पर खड़ा किया था। जहां से ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिया में पलट गई और यह हादसा हुआ।

स्कूल प्रिंसिपल ने काटा चेक, अंग्रेजी में लिखी 7616 रुपये की ऐसी स्पेलिंग, पढ़कर बेहोश हो गया कैशियर!
इस हादसे में अब तक 10 से 11 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। जिनमें ज्यादातर बच्चियां शामिल हैं। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंधाना से भाजपा विधायक छाया मोरे भी घटनास्थल के लिए निकली। उन्होंने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि मैने सूचना पाते ही तुरंत कलेक्टर एसपी और हॉस्पिटल अमले को फोन कर बात की। हमारी कोशिश है, कि हम जल्द से जल्द सभी को बचा पाएं।
सीधी में श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा

See also  पाकुड़ में झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे हेमंत सोरेन, 57 हजार महिलाओं के खाते में जाएगी एक-एक हजार रूपये की राशि

पटना में तेज बारिश के कारण दहन से पहले रावण का सिर टूट कर गिरा, गांधी मैदान होना था पुतला दहन, देखिये VIDEO
वहीं एक अन्य घटना में सीधी में श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलट गया है। जिसमें 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज जारी है। यह घटना भी मूर्ति विसर्जन कर सभी लोग वापस आ रहे थे तब हुई है। यह घटना सेमरिया थाना क्षेत्र के बढ़ौरा गांव की बताई जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now