Chaibasa: पक्की नींद में थे मासूम, कच्ची थी ईंटें, कच्ची थी दीवार, फिर जो हुआ उसे सुन दिल दहल जाएगा…

Chaibasa

चाईबासा(Chaibasa): कुमारडुंगी के चार बच्चों के लिए बुधवार की रात प्रलय की रात रही । पक्की नींद में सो रहे बच्चों को इल्म भी नहीं होगा कि जिन दीवारों को पहरेदार मान सो रहे हैं वही उन पर यमदूत बन टूट जाएगा ।  खबर दिल दहलादेने वाली है । भारत में अब कहीं नहीं कच्ची ईंटों का घर बनता है, मगर गरीबी ने कुमारडुंगी के  इस परिवार पर जो कहर बरपाया वो खौफनाक है । 

शिवा सोया रह गया

शिवा और मुन्ना गांव के दूसरों बच्चों के साथ शाम में खेलते-खेलते थक गए थे और रात होने पर देवानंद पान के घर ही दूसरे बच्चों के साथ सो गए । रात के करीब नौ बजे अचानक दीवार गिर गई । बेहोशी की हालत में सोए बच्चों को कुछ समझ ही नहीं आया, वे चीखने लगे । पास में सोए दो बुजुर्ग भी दीवार की चपेट में आ गए । आस-पास के घरों से फौरन लोग पहुंचे और मदद करने की कोशिश की । बच्चों को निकाला गया । लेकिन शिवा को  जिंदा नहीं निकाला जा सका । 

See also  4 लाइन के इस्तीफा में 5 गलतियां, बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का सोशल मीडिया पर उड़ रहा है मजाक

मुन्ना ने भी रास्ते में तोड़ दिया दम

रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी पहुंचाया। डाक्टर्स ने  ने मरहम-पट्टी कर चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मुन्ना पान की भी चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक  सैकड़ों कच्ची ईंटें शिवा और मुन्ना पर गिरीं जिससे हर अंग चूर-चूर हो गया ।

Heat Wave-अबकी बार पारा 40 पार, झारखंड में गर्मी का क़हर, कई जिलों आसमान से गिर रही ‘आग’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now