- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

बिहार में डिप्टी चीफ इंजीनियर सहित 4 को CBI ने किया गिरफ्तार, 99 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए

रांची के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में CBI की छापेमारी,वित्तीय अनियमितता को लेकर दबिश

डेस्कः भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीबीआई की टीम ने बिहार के हाजीपुर में रेलवे निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर आलोक कुमार को गिरफ्तार किया। इनके साथ सीबीआई ने तीन अन्य लोगों को भी दबोचा। सीबीआई ने हाजीपुर जंक्शन परिसर स्थित कार्यालय में रेड की। इस दौरान पेपर में लपेटकर अलग-अलग रखे 98 लाख 81 हजार 500 रुपये कैश मिले।

अल फलाह के मालिक ने धोखा देकर 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, गल्फ भागने का खतरा: ED
12 घंटे तक कार्रवाई : इतने रुपये मिले थे कि पैसा गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। छापेमारी में केंद्रीय जांच एजेंसी के 12 अफसर शामिल थे। यह कार्रवाई 12 घंटे तक चली. इस मामले में सीबीआई ने इंजीनियर आलोक कुमार और उनके क्लर्क आलोक दास के साथ-साथ कार्यालय अधीक्षक, उप मुख्य अभियंता (वाणिज्य) कार्यालय, परियोजना प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। डिप्टी चीफ इंजीनियर आलोक कुमार छपरा के रहने वाले हैं। वहीं उनका क्लर्क झारखंड का रहने वाला है।

Bihar CM Sapath Grahan: आज नीतीश कु्मार की शपथ, कैबिनेट में ये चेहरे हो सकते हैं शामिल
‘रेलवे को नुकसान पहुंचाया गया’ : नाम नहीं छापने की शर्त पर एक सीबीआई अधिकारी ने बताया था कि उपमुख्य अभियंता आलोक कुमार, निजी ठेकेदार गोविंद भुल्लर, सूरज प्रसाद और राजा की मिलीभगत थी। गलत बिल, मेजरमेंट बुक में हेरफेर और खराब निर्माण सामग्री की अनदेखी कर ठेकेदार को फायदा पहुंचाया गया था। इससे रेलवे को नुकसान हुआ। इस मामले में 17 नवंबर को पटना में मामला दर्ज किया गया था।

 

फैमिली झगड़े में फंसे तेजस्वी, हार के बाद गायब राहुल; पीके को मिल गया बड़ा मौका
CBI के पहुंचते ही मचा हड़कंप : जानकारी के अनुसार, हाजीपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित निर्माण विभाग के उप चीफ इंजीनियर के कार्यालय के सामने सीबीआई के अधिकारियों की गाड़ी लगते ही हड़कंप मच गया। अधिकारी गाड़ी से उतरते ही सीधे रेलवे के निर्माण विभाग की दूसरी मंजिल पर स्थित उप चीफ इंजीनियर (द्वितीय) आलोक कुमार के कार्यालय में पहुंच गए।

लॉरेंस बिश्नोई का खास अनमोल बिश्नोई को NIA ने किया अरेस्ट, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में है आरोपी
दो साल पहले हाजीपुर में हुई थी पोस्टिंग : कार्यालय के अधिकारी कुछ समझ पाते उससे पहले सीबीआई के अधिकारियों ने सभी को दबोच लिया। कार्यालय में सघन तलाशी ली गई, जिसमें एक करोड़ से अधिक कैश मिला। रेलवे विभाग के निर्माण विभाग का कार्यालय पटना के महेंदू में है। लेकिन हाजीपुर-सुगौली रेलखंड के निर्माण को लेकर हाजीपुर कार्यालय से उसकी निगरानी की जा रही थी। निर्माण कार्य को लेकर ही आलोक कुमार की तैनाती दो साल पहले हाजीपुर में की गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now