धनबादः भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के एक रिटायर्ड कर्मचारी से रिश्वत लेते 2 कर्मचारियों को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने धनबाद में गिरफ्तार किया है। घूस ले रहे दोनों कर्मचारियों को बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
कल्पना सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ने वाला शमीम अख्तर गिरफ्तार, 38 लोगों से गाड़ी खरीदने के नाम पर कर ली ठगी
क्वार्टर का NOC देने के लिए मांगे थे 20 हजार रुपए
गिरफ्तार किये गये BCCL कर्मचारियों में लोदना के राम आश्रय गरेडिया और राजकुमार सिंह शामिल हैं।आरोप है कि दोनों कर्मचारी BCCL के एक रिटायर्ड कर्मी जगदीश साव से क्वार्टर का NOC देने के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे।पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत CBI से की थी।
जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती, तीन राउंट चली गोली, दुकानदार को पीटा, देखिये CCTV फुटेज
CBI Action: जाल बिछाकर CBI ने की कार्रवाई
शिकायत की जांच के बाद CBI ने जाल बिछाया और तय रकम लेते ही दोनों कर्मचारियों को धर दबोचा। टीम ने मौके से 20 हजार रुपए बरामद कर जब्त कर लिया। इसके बाद दोनों कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गयी है।


