CBI ने घूसखोर पोस्टमास्टर को किया अरेस्ट, ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर ले रहा था रिश्वत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 13, 2025

CBI ने घूसखोर पोस्टमास्टर को किया अरेस्ट, ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर ले रहा था रिश्वत

धनबाद: सीबीआई की टीम ने बीसीसीएल टाउनशिप कोयला नगर उप डाकघर के पोस्टमास्टर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। पोस्टमास्टर प्रभात रंजन सिंह ट्रांसफर के नाम पर 30 हजार रुपया घूस लेते रंगे हाथ दबोचे गए।

स्कूल के प्रिंसपल पर बम से हमला, अस्पताल में तोड़ दिया दम
प्रभात रंजन सिंह को जगजीवन नगर स्थित बीसीसीएल के न्यू कॉलोनी स्थित आवास से गिफ्तार करने के बाद गुरूवार शाम को कार्मिक नगर स्थित सीबीआई कार्यालय लाया गया। प्रभात रंजन के खिलाफ अमन नाम के कर्मचारी की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है।
दरअसल, धनबाद प्रधान डाकघर के वरिष्ठ अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत ग्रामीण डाक सेवा के कुछ कर्मचारियों का प्रमोशन हुआ था। कर्मचारी अमन जिसकी शिकायत के बाद सीबीआई ने कार्रवाई की है, उससे प्रभात रंजन सिंह ने 70 हजार रुपये प्रमोशन देने के लिए रिश्वत मांगी थी। अमन रिश्वत देने को तैयार नहीं था और उसने इसकी शिकायत सीबीआई ऑफिस में कर दी। सीबीआई की टीम ने शिकायत मिलने के बाद सत्यता की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के दौरान सीबीआई की टीम ने प्रथम दृष्टया मामला सही पाया। जिसके बाद सीबीआई की टीम ने जाल बिछाया और पोस्टमास्टर को 30 हजार रुपए लेते रंगे हाथ धर दबोचा।

See also  दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड को मेला गोल्ड मेडल, भारत मंडपम में रहा आकर्षण का केंद्र
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now