रांचीः हरमू हाउसिंग कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपमाननित करने और मानहानि सहित अन्य आरोप लगाते हुए डुमरी विधायक जयराम महतो सहित तीन के खिलाफ अरगोड़ा थाना में केस दर्ज कराया है।
मजदूरी के नाम पर मजाक! नकद भुगतान में थमा दिया मनोरंजन बैंक का नकली नोट, वन विभाग पर गंभीर आरोप
दर्ज केस में रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र के रहने वाले उत्तम कुमार महतो और बिट्टू सिंह को जयराम के साथ आरोपी बनाया गया है। महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि जेएलकेएम पार्टी के लोगों द्वारा बनाये गये यूट्यूब चैनल द्वारा मेरे खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए गाली दी जा रही है। यूट्यूबर बिट्टू सिंह ने महिला का नाम लेकर वीडियो बनाया है।
रांची से गया जा रही बस से 16 लाख रुपये बरामद, डोभी चेकपोस्ट पर यात्री को हिरासत में लिया गया
यूट्यूबर उत्तम कुमार महतो भी विधायक जयराम महतो का आदमी है। महिला का आरोप है कि वीडियो जयराम महतो के कहने पर ही बनाया गया है। जयराम महतो पूर्व में भी केस उठाने का दवाब उनपर बना चुके है। केस नहीं उठाने की वजह से उन्हे समाज में जलील किया जा रहा है, ऐसा महिला ने आरोप लगाया है।पदमा बडाईक नाम की महिला जो हरमू हाउसिंग कॉलोनी में रहती है। उन्होने दोनों यूट्यूब चैनल पर कार्रवाई करने की मांगी अपने आवेदन में किया है। उन्होने आरोप लगाया है कि उनके बारे में अपर्गल शब्दों का प्रयोग कर वायरल किया जाए रहा है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। आवेदन मिलने के बाद पुलिस की ओर से अब तक किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है।


