रांचीः पश्चिम एशिया में ईरान के साथ 28 फरवरी से जारी युद्ध के कारण स्टेट ऑफ होर्मुज के समुद्र में फंसे शिप अवाना के कैप्टन 47 वर्षीय राकेश रंजन सिंह की मौत हो गयी है। इनका परिवार रांची के अरगोड़ा स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट में रहता है। वह मूल रूप से बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत बिहारशरीफ के रहनेवाले थे।
कैप्टन सिंह की मौत ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि यदि समय पर इलाज मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी, लेकिन युद्ध की परिस्थितियों ने राहत कार्यों को प्रभावित कर दिया।
SBI घोटाला में ED की कार्रवाई: पूर्व बैंक मैनेजर की 97.02 लाख की संपत्ति जब्त
Ranchi Captain Death: युद्ध के कारण समुद्र में 18 दिनों तक फंसा रहा शिप
जानकारी के अनुसार कैप्टन राकेश रंजन सिंह ने 2 फरवरी को छुट्टी के बाद शिप ‘अवाना’ ज्वाइन किया था। यह शिप तेल लेने के लिए स्टेट ऑफ होर्मुज गया था। तेल लोड करने के बाद 1 मार्च को शिप भारत के लिए रवाना हुआ, लेकिन दुबई से करीब 60 किमी दूर समुद्र में युद्ध के असर के कारण उसे लंगर डालकर रुकना पड़ा।
शिप पर कैप्टन सिंह समेत लगभग 35 स्टाफ मौजूद थे, जो पिछले 18 दिनों से समुद्र में ही फंसे हुए थे। इस दौरान किसी तरह की नियमित मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी।
Ranchi Captain Death: तबीयत बिगड़ने पर नहीं मिल सकी एयर एंबुलेंस
18 मार्च को अचानक कैप्टन सिंह की तबीयत बिगड़ गई। शिप के अधिकारियों ने तत्काल दुबई एटीसी से संपर्क कर एयर एंबुलेंस की मांग की, लेकिन युद्ध की स्थिति के कारण अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्हें बोट के जरिए दुबई के तट तक लाया गया, लेकिन इसमें काफी समय लग गया।समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी हालत बिगड़ती गई और अंततः हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।
रांची के धुर्वा डैम से BIT मेसरा की छात्रा का शव बरामद, सेल सिटी की रहने वाली निमिशा झा ने पानी में कूदकर दे दी जान
Ranchi Captain Death: दुबई में रखा है शव, बिहार में होगा अंतिम संस्कार
कैप्टन सिंह का शव फिलहाल दुबई के शेख राशिद अस्पताल के मॉर्चरी में रखा गया है। परिजनों के अनुसार शव को भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है। पटना एयरपोर्ट पर शव पहुंचने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए नालंदा जिले के बिहारशरीफ ले जाया जाएगा।








