लोहरदगाः झारखंड कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में गुरूवार शाम को “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारों के साथ एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च राजेंद्र भवन कांग्रेस कार्यालय लोहरदगा से शुरू होकर पावरगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ। तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि आज का यह कैंडल मार्च लोकतंत्र के सम्मान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है।
लोहरदगा में कांग्रेस नेता के बेटे ने जिले का नाम की रौशन, किर्गिस्तान से MBBS की पढ़ाई कर FMGE में शानदार सफलता हासिल की
“वोट चोर, गद्दी छोड़” केवल नारा नहीं, बल्कि जनता का आदेश है।भाजपा सरकार ने जनादेश का अपमान करते हुए सत्ता पर कब्जा किया है।यह आचरण संविधान और लोकतंत्र दोनों के खिलाफ है। सत्ता पाने के लिए छल-कपट और खरीद-फरोख्त का सहारा लेना नैतिक अपराध है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ अंतिम सांस तक संघर्ष करेगी। लोहरदगा से दिल्ली तक जनता की आवाज गूंजेगी और सत्ता के गलियारों को हिला देगी। यह आंदोलन किसी पार्टी का नहीं, बल्कि हर जागरूक नागरिक का है। हम अहिंसात्मक और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे।
बिहार में वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख वोटरों के नाम सार्वजनिक हो, चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट का आदेश
समय आ गया है कि जनता सत्ता से वोट चोरों को बाहर का रास्ता दिखाए। प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने अपने सम्बोधन में कहा कि :-साथियों, आज हम यहां इस अंधकार में रोशनी का संदेश लेकर खड़े हैं, ताकि लोकतंत्र के हत्यारों को आईना दिखा सकें।“वोट चोर, गद्दी छोड़” केवल नारा नहीं है, यह जनता का आदेश है, जो भाजपा सरकार के लिए स्पष्ट संदेश है।चुनाव में जनादेश को खरीद-फरोख्त और छल-कपट से हथियाना लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है।भाजपा ने जनता का भरोसा तोड़ा है, और अब इस गद्दी पर बैठने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बचा है।कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए आखिरी दम तक लड़ने के लिए तैयार है।जनता की आवाज़ को दबाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करना संविधान का खुला अपमान है।लोहरदगा से लेकर दिल्ली तक, “वोट चोर, गद्दी छोड़” की गूंज भाजपा की नींव हिला देगी।
यह लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की है जो अपने वोट की कद्र करता है।
विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, निलंबित IAS की याचिका कोर्ट ने की खारिज
हम शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक तरीके से इस जनआंदोलन को तब तक जारी रखेंगे, जब तक सत्ता से वोट चोरों को हटाया नहीं जाता।याद रखिए :— जब जनता जागती है, तो सबसे मजबूत सत्ता भी गिर जाती है, और यही समय है बदलाव का। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम जनता ने भाग लिया और हाथों में जलती मोमबत्तियों के साथ लोकतंत्र बचाने का संकल्प लिया। आज के आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुखैर भगत, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे, मिडिया प्रभारी प्रकाश उराँव, जिला प्रशिक्षक अनामिका सरकार, महिला अध्यक्ष सीमा परवीन, मुजम्मिल अंसारी,सोनू कुरैशी, प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत,सत्यदेव भगत, अनिल उराँव, अनीश अहमद, सेवादल जिला अध्यक्ष शम्भू प्रजापति, शामूल अंसारी,फिरोज कुरैशी, रिंकू कुरैशी, बिरेन्द्र उराँव, मोजाहिर अंसारी, बबिता देवी, समीम अंसारी, मंगलेश्वर उराँव, शिव कुमार, असगर खान, इल्यास अंसारी, परवेज आलम, पुनिता देवी, रवि शंकर उरांव, अरशद कुरैशी, प्रकाश उराँव, सलमान अंसारी, रूपेश लोहरा, सज्जाद अंसारी, मुमताज अंसारी,हसीबूल अंसारी, सहजाद अंसारी संजू तुरी, धर्मेंद्र उरांव, सुमित उराँव, जय पुष्कर उराँव, जुगेश्वर उराँव, खुर्शीद अंसारी अब्दुल रऊफ आदि।




