रांची के हिनू चौक पर देर रात चली गोली, दुकानदार बाल-बाल बचा

रांची के हिनू चौक पर देर रात चली गोली, दुकानदार बाल-बाल बचा

रांचीः राजधानी रांची के हिनू चौक पर मंगलवार देर रात फायरिंग हुई। दुकानदार सोनू यादव पर फायरिंग की गई जिसमें वो बाल-बाल बच गया लेकिन घायल हो गया। घटना रात 10.15 बजे की बताई जा रही है।

मौर्या एक्सप्रेस के यात्रियों ने हटिया स्टेशन पर किया हंगामा, कहा-आधे रास्ते में हमें क्यों छोड़ दिया
मंगलवार रात सोनू यादव अपनी दुकान पर बैठा हुआ था, तभी एक युवक आया और उसको निशाने पर रखते हुए फायरिंग कर दी। लेकिन गोली सोनू को नहीं लगकर दुकान के शीशे पर जा लगी। गोली लगने से शीशा के टुकड़े इधर उधर उड़ा जिससे सोनू घायल हो गया। सोनू के चेहरे और गर्दन पर शीशे टुकड़े उड़कर लग गये और वो घायल हो गया।

पहलगाव आतंकी हमले में मारे गये रांची में काम कर चुके बिहार के IB अधिकारी मनीष रंजन, बच्चों के सामने आतंकियों ने मारी गोली
घटना की सूचना मिलने के बाद डोरंडा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने वहां से एक खोखा बरामद किया। वहीं पूछताछ में सोनू यादव ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने वाले युवक का नाम अमन कुमार यादव है। सोनू ने बताया कि पारिवारिक विवाद की वजह से उसपर गोली चलाई गई है। सोनू के बयान के बाद पुलिस ने अमन कुमार यादव की तलाश शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now