BJP सांसद ढुलू महतो पर आय से अधिक संपत्ति का केस करने वाले के घर चला बुलडोजर, BCCL ने अवैध कब्जे को लेकर की कार्रवाई

BJP सांसद ढुलू महतो पर आय से अधिक संपत्ति का केस करने वाले के घर चला बुलडोजर, BCCL ने अवैध कब्जे को लेकर की कार्रवाई

धनबादः कोयलानगरी धनबाद में बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर अभियान चला। मजिस्ट्रेट की निगरानी में BCCL के अवैध कब्जा वाले निर्माण का ध्वस्त किया गया। बीसीसीएल प्रशासन का बुलडोजर सिजुआ में बीजेपी सांसद ढुलू महतो के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में आय से अधिक संपत्ति का पीआईएल दाखिल करने वाले वकील सोमनाथ चटर्जी के आवास पर भी चला। मजिस्ट्रेट की निगरानी में JCB ने अधिवक्ता का घर ध्वस्त कर दिया। अधिवक्ता सोमनाथ चटर्जी ने लंबे अरसे से BCCL के आवास पर कब्जा कर रखा था। सोमनाथ के आवास पर अचानक की गयी इस कार्रवाई से सभी अवैध कब्जाधारियों में हंड़कप मच गया है।

3 साल पहले लिखी थी मुख्यमंत्री को चिट्ठी, बड़े चेहरों को बचाया जा रहा है, विनय चौबे की गिरफ्तारी पर बोले बाबूलाल मरांडी
सिजुआ एरिया की मोदीडीह कोलियरी के पुराना एरिया के समीप स्थित स्टफ क्वार्टर में अधिवक्ता सोमनाथ चटर्जी रहा करते थे। उनकी मां पहले बीसीसीएल में कार्यरत थीं. बाद में जब वह सेवानिवृत हो गयी थीं, तब उन्होंने आवास को खाली नहीं किया था। तीन वर्ष पहले सोमनाथ की मां का निधन हो गया था। इसके बाद भी आवास को खाली नहीं किया गया था। इस मामले में बीसीसीएल ने कई बार नोटिस देकर आवास खाली करने को कहा, लेकिन उन्होंने बीसीसीएल का आवास खाली नहीं किया। आखिरकार BCCLके आग्रह पर अवैध कब्जेवाले आवास पर कार्रवाई की गयी।तब BCCL ने धनबाद जिला प्रशासन से आवास को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की गुहार लगायी थी। बुधवार को SDM ने मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर आवास खाली कराने का निर्देश दिया। इसके बाद बुलडोजर ने आवास को ध्वस्त कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now