बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने की सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष हुए शामिल

रांची : बजट सत्र से पहले झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो की अध्यक्ष में सर्वदलीय बैठक हुई। विधानसभा कार्यायल कक्ष में हुई बैठक में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी मौजूद रहे। इस बैठक में आजसू की ओर से लंबोदर महतो, कांग्रेस की ओर से प्रदीप यादव, निर्दलीय विधायक सरयू राय और एनसीपी विधायक कमलेश सिंह शामिल हुए। इस बैठक में विधानसभा का बजट सत्र सुचारू रूप से चलाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी से नेताओं के साथ विचार विमर्श किया। शुक्रवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है और 27 फरवरी को वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव सदन में बजट पेश करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now