लोहरदगा में रफ्तार का कहर, टेलर ट्रक से बाइक सवार को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 9, 2026

लोहरदगा में रफ्तार का कहर, टेलर ट्रक से बाइक सवार को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत

लोहरदगा : लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा स्थित केरा झरिया पुल के समीप शाम करीब चार बजे यह दुर्घटना हुई। लोहरदगा की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार अमित उरांव (38) को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार मालवाहक टेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टेलर चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सेन्हा पुलिस ने घायल अमित उरांव को तुरंत लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल और टेलर को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इस संबंध में एएसआई श्रीकांत दास ने बताया कि चिकित्सकों ने इलाज के दौरान अमित उरांव को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

See also  लोहरदगा में रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 2 की मौत, दो युवक घायल

रांची के बिजली सब स्टेशन पर PLFI के नाम से फेंका पर्चा, लिफाफे में लटकाया जिंदा कारतूस

पांच दिन पहले ही आए थे ससुराल
मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के राजश्रीपुर निवासी निमय उरांव के पुत्र अमित उरांव के रूप में हुई है। बताया गया कि वह पांच दिन पहले ही अपने ससुराल गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित गम्हरिया गांव आए थे। वर्ष 2011 में उनकी शादी सुनम उरांव के साथ आदिवासी रीति-रिवाज से हुई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now