रांची के बिजली सब स्टेशन पर PLFI के नाम से फेंका पर्चा, लिफाफे में लटकाया जिंदा कारतूस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 9, 2026

रांची के बिजली सब स्टेशन पर PLFI के नाम से फेंका पर्चा, लिफाफे में लटकाया जिंदा कारतूस

रांचीः धुर्वा स्थित बिजली सब स्टेशन पर बदमाशों ने एक लिफाफा फेंका है। इसकी सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। वहां काम करने वाले कर्मचारी दहशत में आ गए है। लिफाफे के साथ बदमाशों ने एक जिंदा कारतूस को भी लटका दिया है।

चाईबासा में ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, जमशेदपुर रेफर
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह कर्मचारियों ने बिजली सब स्टेशन पर एक लिफाफा फेंका हुआ देखा। लिफाफे के साथ एक कारतूस चिपका हुआ था और लिफाफे पर प्रतिबंधित संगठन पीएफएफआई लिखा हुआ था। लिफाफे पूरी तरह से भींगा हुआ था। इसकी सूचना फौरन ही पुलिस को दी गई। धुर्वा थाना पुलिस सूचना मिलने के बाद बिजली सब स्टेशन पहुंची और जांच शुरू कर दी।

See also  रांची में पीपी ज्वेलर्स से 65 लाख के जेवरात की चोरी, नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now