पटना में नेपाल की युवती से दरिंदगी, बस में दो दिनों तक रेप करता रहा ड्राइवर

सिमडेगा में नाबालिग छात्रा से दो दिनों तक रेप, अश्लील फोटो और वीडियो बनाया, मुख्यमंत्री ने कहा-ऐसी घटना बर्दाश्त के काबिल नहीं

बिहार की राजधानी पटना से नेपाल की एक युवती से बलात्कार का शर्मनाक मामला सामने आया है। सिलीगुड़ी से पटना पहुंची नेपाली युवती के साथ निजी बस में दो दिनों तक रेप हुआ। पीड़ित युवती ने बुधवार को पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता की उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है। वहीं, आरोपी बस ड्राइवर दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार युवती अपने घर से भागकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी गई थी। वहां से ट्रेन पकड़कर दो दिन पहले पटना आई थी। पटना स्टेशन के बाहर उसकी मुलाकात आरोपी बस ड्राइवर से हुई। वह उसे नौकरी दिलवाने का झांसे देकर एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बीसैप-1 कैंपस के पास ले गया। वहां पर दो दिनों तक बस के अंदर ही रखकर उसके साथ रेप करता रहा।

मरीज के प्यार में पागल हुआ डॉक्टर, 7 साल तक उसकी लाश के साथ सोया; जानें क्या-क्या किया

पीड़िता का आरोप है कि ड्राइवर ने उसके पैसे और मोबाइल फोन भी ले लिया था। किसी तरह वह उसकी चंगुल से भाग गई। फिर बीसैप जवानों को अपनी आपबीती बताई। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। उसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स में मानें तो आरोपी जिस बस को चला रहा था, वह बीसैप-1 के जवानों को कैंप से गांधी मैदान लाने-ले जाने की ड्यूटी में लगी हुई थी। इन जवानों की तैनाती गांधी मैदान में 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में की गई है।

आसमान में थी फ्लाइट तभी टकराया विशाल पक्षी, विमान की नाक के उड़े परखच्चे; VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now