रांची में नाबालिग बच्ची के साथ हैवानियत! 2 ने किया रेप, 76 घंटे बेहोश रही मासूम

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

रांचीः झारखंड का रांची जिले में शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के सिल्ली में अधेड़ ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग से रेप किया। घटना एक अप्रैल की है। घटना के बाद नाबालिग अस्पताल में 76 घंटों तक बेहोश रही। शुक्रवार को होश में आने के बाद पुलिस ने उससे बयान लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। रांची पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार गिरधारी महतो बंगाल के झालदा थाना क्षेत्र के रतियाडीह और वीरभद्र गोस्वामी उर्फ बुतरा सिल्ली के सुंडिल टुटकी नवाडीह का रहने वाला है। ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि नाबालिग मंगलवार को नहाने के लिए अकेले ही स्वर्णरेखा नदी जा रही थी। इसी बीच वीरभद्र और गिरधारी ने उसे पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर रेप किया।

24 घंटे के अंदर दूसरी बार भिड़े जयराम महतो और श्वेता सिंह, DC ऑफिस में एंट्री के लिए लड़े एक-दूसरे के समर्थक

दोनों ने मारपीट भी की। इस दौरान हैवानों ने बच्ची के साथ इतनी बेहरहमी की कि बच्ची तीन दिन तक बेहोश ही रही। जब बच्ची को होश आया तो उसने दोनों ही आरोपियों का नाम लिया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

नदी से आने में देर होने पर परिजन खोजबीन करने लगे। इसी बीच किसी ने सूचना दी कि जंगल में लड़की के कुछ कपड़े दिखे हैं। परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि नाबालिग बच्ची अचेत अवस्था में पड़ी है। तब परिजन उसे थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया था। शुक्रवार को होश आया तो बच्ची ने खुलासा किया। होश आने के बाद पुलिस ने उससे बयान लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले भी रांची में एक बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया था। यहां एक बच्ची की हैवान ने पहले गला दबाकर हत्या कर दी उसके बाद मासूम बच्ची के शव के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बोकारो DC के साथ जयराम महतो और श्वेता सिंह की बातचीत रही विफल, अप्रेंटिस संघ की मांग माने जाने तक जारी रहेगा आंदोलन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now