देवर ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर की लाखों की चोरी, खरीदा XUV 500 कार, रांची पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

देवर ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर लाखों की चोरी, खरीदा XUV 500 कार, रांची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार

रांचीः लालपुर थाना क्षेत्र के हरिभाविनी अपार्टमेंट में हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए रांची पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मौसेरे देवर ने अपनी गर्लफ्रेंड और दोस्तों के साथ मिलकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के पैसों से उसने महिंद्रा XUV 500 तक खरीद ली।
मामला तब सामने आया जब पीड़िता अपने घर की चाबी मौसेरे देवर हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष को देकर पटना गई थीं। 31 मई को लौटने पर अलमारी खुली मिली और उसमें रखे कीमती गहने व नकदी गायब थे। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। जांच में पता चला कि आरोपितों ने सबूत मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी छेड़छाड़ की थी।
पुलिस पूछताछ में हर्ष ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड लाईबा याश्मीन उर्फ निधि और दोस्तों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। चोरी के बाद गहनों को बेच दिया गया और उससे मिली रकम से लग्जरी SUV खरीद ली गई।छापेमारी के दौरान पुलिस ने सिद्धांत सुमन, हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष, धनंजय कुमार वर्मा उर्फ धनंजय सोनी और लाईबा याश्मीन उर्फ निधि को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर डायमंड रिंग, मंगलसूत्र, प्लेटिनम ज्वेलरी, लाखों रुपये नकद, कई मोबाइल फोन, ज्वेलर्स का रसीद पैड और चोरी के पैसों से खरीदी गई महिंद्रा XUV 500 (JH02AR-5313) बरामद की गई।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भरोसे का फायदा उठाकर अंजाम दी गई इस चोरी की साजिश काफी सुनियोजित थी, लेकिन तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई के चलते पूरा गिरोह सलाखों के पीछे पहुंच गया।

See also  बीजेपी ने की जेपीएससी पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग, बाबूलाल ने लिखी मुख्य सचिव को चिट्ठी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now