बृजबिहारी हत्याकांड मुन्ना शुक्ला को उम्रकैद की सजा, सूरजभान सिंह और राजन तिवारी को सुप्रीम कोर्ट ने किया बरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 3, 2024

बृजबिहारी हत्याकांड मुन्नाशुक्ला को उम्रकैद की सजा, सूरजभान सिंह और राजन तिवारी को सुप्रीम कोर्ट ने किया बरी

पटना: 1998 में हुए पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद हत्याकांड में पूर्व विधायक और 2024 लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर से आरजेडी उम्मीदवार रहे विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी को सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

बिहार में RJD के प्रदेश महासचिव को अपराधियों ने मार्निंग वॉक के दौरान मारी गोली
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में आठ में से छह आरोपी को बरी कर दिया है। पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, पूर्व विधायक राजन तिवारी समेत 6 को बरी किया गया है। कोर्ट ने दोषी दोनों आरोपियों को 15 दिनों के अंदर सरेंडर करने को कहा है। जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने 3 अक्टूबर को सजा सुनाई है।

बृजबिहारी हत्याकांड मुन्नाशुक्ला को उम्रकैद की सजा, सूरजभान सिंह और राजन तिवारी को सुप्रीम कोर्ट ने किया बरी
पटना: 1998 में हुए पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद हत्याकांड में पूर्व विधायक और 2024 लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर से आरजेडी उम्मीदवार रहे विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी को सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में आठ में से छह आरोपी को बरी कर दिया है। पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, पूर्व विधायक राजन तिवारी समेत 6 को बरी किया गया है। कोर्ट ने दोषी दोनों आरोपियों को 15 दिनों के अंदर सरेंडर करने को कहा है। जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने 3 अक्टूबर को सजा सुनाई है।

See also  रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा का नेम प्लेट तोड़ा, केस दर्ज

3 डकैतों पर भारी पड़ी अकेली महिला, दरवाजे पर रोका; कैमरे में कैद हुई बहादुरी, VIDEO
पूर्व मंत्री बृजबिहारी की पत्नी पूर्व सांसद और बीजेपी नेता रमा देवी ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने बेंच ने 21 और 22 अगस्त को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। 13 जून 1998 में बृजबिहारी जब पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती थे तब यूपी के डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला ने एके-47 से उनकी हत्या कर दी थी। बृज बिहारी की हत्या को लेकर रमा देवी ने आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव पर भी कई गंभीर आरोप लगाये थे। बृज बिहार उस समय लालू यादव की पार्टी के ही नेता थे बाद में बृज बिहारी की हत्या के बाद रमा देवी आरजेडी की टिकट पर सांसद बनी। इसके बाद 2009 में वो बीजेपी चली गई और फिर 2009, 2014 और 2019 में बीजेपी से सांसद बनी। 2024 में बीजेपी में उनका टिकट काट दिया। इस हत्याकांड में निचली कोर्ट ने सूरजभान सिंह, विजय शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला, मुकेश सिंह, राजन तिवारी, ललन सिंह, मंटू तिवारी, राम निरंजन चौधरी, सुनील सिंह और शशि कुमार राय को आरोपी बनाया था।

See also  लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, माओवादी के चार मददगार को किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now