मुंगेरः बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है, मुंगेर में अपराधियों ने मार्निंग वॉक के दौरान आरजेडी के प्रदेश महासचिव को गोली मार दी है। घायल अवस्था में उन्हे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
3 डकैतों पर भारी पड़ी अकेली महिला, दरवाजे पर रोका; कैमरे में कैद हुई बहादुरी, VIDEO
आरजेडी के प्रदेश महासचिव पंकज यादव सफिया सराय थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा मैदान में मॉर्निंग वॉक के लिए तभी अपराधियों ने उन्हे गोली मार दी। गंभीर हालत में पंकज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रैफिक जाम में फंसी लड़की ने किया कुछ ऐसा कि देखने वाले रह गए हैरान, VIDEO वायरल
बिहार में बढ़ते अपराध का मामला आरजेडी की ओर से लगातार उठाया जा रहा है। इससे पहले एक अक्टूबर को पटना में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सितंबर महीने में पटनासिटी में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।



