होली में गर्लफ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा था युवक, गांव वालों ने पकड़कर रातो-रात करा दी शादी

marrige-patna-news

बिहार की राजधानी पटना में होली के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड को चोरी चुपके रंग लगाने पहुंचे प्रेमी युवक को लोगों ने पकड़ लिया और दोनों की शादी करा दी। दोनों को पहले भी पकड़ा गया था। ग्रामीणों के मना करने पर भी वे बात नहीं मान रहे थे तो यह फैसला लिया गया। घटना नौबतपुर के अमरपुरा गांव की है। होली में शादी की चर्चा इलाके में चल रही है।

जानकारी के अनुसार दोनों के बीच एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था। युवक का नाम अविनाश, 20 वर्ष तो लड़की का नाम सोनाली कुमारी, 19 वर्ष है। अविनाश अक्सर गर्लफ्रेंड से चोरी-छिपे सोनाली से मिलने चला जाता था जिससे गांव में तरह तरह की चर्चाएं होती रहती थी। होली की रात दोनों को एक साथ लोगों ने पकड़ लिया तो बवाल मच गया। काफी भीड़ जुट गई और स्थानीय मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई।

छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करते हुए कैमरे में कैद हुआ प्रोफेसर, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार युवक अविनाश की बहन की शादी अमरपुरा गांव में हुई थी। इस वजह से उसका इस गांव में अक्सर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सोनाली कुमारी से हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया। परिवार को भी इस रिश्ते की जानकारी थी और उन्होंने शादी के लिए सहमति दे दी थी। बावजूद इसके, अविनाश बार-बार सोनाली से मिलने पहुंच जाता था।

गांव के ही पिंटू कुमार ने बताया कि युवक की शादी सोनाली से तय हो चुकी थी, फिर भी वह चोरी-छिपे मिलने आता था। ग्रामीणों ने उसे कई बार समझाया कि शादी से पहले इस तरह से मिलना ठीक नहीं है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। उसके बाद गांव के लोगों ने तय किया कि शादी कर दो तो यह सिलसिला थम जाएगा। शनिवार की रात अविनाश होली पर गर्लफ्रेंड को रंग लगाने के लिए अमरपुर पहंचा तो गांव के लोगों को इसकी भनक लग गई।

गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया और दोनों परिवारों को सूचना दी। उसके बाद गांव के शिव मंदिर में हिंदू विधि विधान से दोनों की शादी करवा दी। गांव की महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। देर रात तक मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। इस शादी से अविनाश और सोनाली काफी खुश थे। गांव के सभी लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

तेज धूप में तपने के बाद आज बदलेगा मौसम, 22 मार्च तक झारखंड में बारिश के आसार, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now