रांची में पूर्व DDC सुनील कुमार सिंह की फंदे से लटकता मिला शव, आत्महत्या की आशंका, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 31, 2026

पलामू में भीम चूल्हा रेलवे टनल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, ट्रेन से गिरने की आशंका, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

रांचीः पूर्व डीडीसी सुनील कुमार सिंह का शव फंदे से लटकता उनके घर में मिला। घटना रविवार की है। सुनील कुमार सिंह लालपुर थाना क्षेत्र के सिदो-कान्हू पार्क के पास विंध्यवासिनी अपार्टमेंट में रहते थे। पुलिस के अनुसार, सुनील सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमारी से परेशान थे। वह इसकी चर्चा अक्सर लोगों से किया करते थे।

सुनील कुमार सिंह अपार्टमेंट में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी पटना में रहतीं हैं। रविवार सुबह करीब नौ बजे जब नौकरानी उनके घर पहुंची तो उन्हें कमरे में पंखे से लटका पाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच के लिए एफएसएल (फोरेंसिक) टीम को भी मौके पर बुलाया गया।पुलिस आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। कमरे से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

See also  गैंगस्टर प्रिंस खान ने पाल ब्रदर्स ज्वेलर्स संचालक से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, रांची के थाने में मामला दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now