डेस्कः वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां कई भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव अचानक पानी में पलट गई.हनोई में भारतीय दूतावास ने बताया कि शनिवार को वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। खोज और बचाव अभियान जारी रहने के बीच भारतीय मिशन ने कंट्रोल रूम बनाए हैं। दूतावास ने कहा कि स्थानीय अधिकारी घटना की पूरी जानकारी का पता लगा रहे हैं। वहीं एपी न्यूज एजेंसी का दावा है कि इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
#WATCH | A tourist boat carrying several Indian nationals capsized near Phu Quoc Island, Vietnam.
Video Source: Voice of Vietnam (VOV) https://t.co/lF8oA6zwci pic.twitter.com/Ko9GUUuUKY
— ANI (@ANI) July 11, 2026
दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा, "एक दुखद घटना में, वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई है।" इसमें कहा गया है कि जानकारी और मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल और हनोई में दूतावास में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
In a tragic incident, a boat carrying several Indian tourists has capsized near Phu Quoc Island in Vietnam a few hours ago.
Exact details of the incident are being ascertained as search and rescue operations by local authorities are ongoing.
In order to provide information…
— India in Vietnam (@AmbHanoi) July 11, 2026
प्रभावित परिवारों की मदद, जानकारी देने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में मौजूद भारतीय दूतावास (Consulate General) में एक कंट्रोल रूम तैयार कर दिया गया है। लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
+84 36 281 7930
+84 91 552 37 14
+84 33 452 0414
इसके अलावा हनोई में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका हेल्पलाइन नंबर +84 91 308 9165 है। दूतावास ने साफ कहा है कि वे किसी भी तरह की पूछताछ या मदद के लिए हर समय तैयार हैं।


